{"_id":"5a94dee24f1c1bdd0b8b61e9","slug":"151519705826-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दुरुस्त रहे शहर की सफाई-पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दुरुस्त रहे शहर की सफाई-पेयजल व्यवस्था
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। होली पर शहर की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहेगी। सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन जहांआरा बेगम ने नगर पालिका में सहायक अभियंता जल, अपर अभियंता सिविल, अवर अभियंता जल, सभी सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
चेयरमैन ने कहा कि जुलूस वाले रूटों पर जहां भी ईंट-पत्थर पड़े हैं, उन्हें हटवा दें। सभी मार्गों की सफाई कराएं और चूना डलवाएं, नाला-नालियों की पहले से सफाई करा लें, ताकि सड़कों पर पानी न बहे, सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी। फोन पर जो भी शिकायतें आती हैं, उनको तत्काल निस्तारण किया जाए। चेयरमैन ने कहा कि पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त रहनी चाहिए। जलापूर्ति के लिए होली पर नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था पहले से कर ली जाए।