फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी, गोपालक किए गए सम्मानित

धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी, गोपालक किए गए सम्मानित

Sat, 28 Oct 2017 07:58 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी, गोपालक किए गए सम्मानित
शाहजहांपुर। गोपाष्टमी शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर गोपालक और गोरक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गोमाता का गुड़-चना का भोग लगाया गया। इस दौरान हवन-पूजन हुआ और सुख-शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

विहिप गो रक्षा आयाम की ओर से इंदिरा नगर में गोशाला पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोभक्तों यहां लोगों ने गो पूजन के साथ गोआधारित खेती का संकल्प लिया। बृजप्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना और विहिप जिलामंत्री राजेश अवस्थी ने गोसेवा के लिए गोक्षकों और गोपालकों को गोसाहित्य भेंट कर सम्मानित किया। गो हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल भिजवाने और राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, शिवम वर्मा को दुर्घटनाओं में घायल गोवंश की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार ने गोपाष्टमी पर गोमाता के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर विहिप नगर अध्यक्ष अभिनव, राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति के जिला संयोजक संतोष मौर्या, सुरेश चंद्र मिश्रा, अनिल सक्सेना, श्रीनिवास, नितेश मिश्रा, सत्येंद्र कश्यप, अनमोल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed