{"_id":"59f487e84f1c1bec538b9bb0","slug":"151509197800-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में उपविजेता बनी जीएफ कॉलेज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में उपविजेता बनी जीएफ कॉलेज की टीम
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की टीम उपविजेता बनकर लौटी। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाने वाले जीएफ कॉलेज का फाइनल मुकाबला बरेली कॉलेज से हुुआ।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि एनआईसी कॉलेज नजीबाबाद में हुई अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला जीएफ कॉलेज और शाहजहांपुर की एसएस कॉलेज टीम से हुआ। यह मैच जीएफ कॉलेज ने 1-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनकी टीम का मुकाबला बरेली कॉलेज से हुआ। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में उनकी टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम में प्रमोद कुमार (कप्तान), अमन शर्मा, संजीव कुमार, रामलखन तिवारी, प्रवीण कुमार, शाहरुख खान, सनी कश्यप, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, सूरज सिंह यादव, संजीव शामिल रहे। डॉ. नसीम अख्तर टीम मैनेजर थे। वापसी पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने सैयद अनीस अहमद, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. शीबा महजबीं, डॉ. दरख्शां बी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।