{"_id":"5bccbec8bdec22699072bc87","slug":"121540144840-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 29, सियालदाह एक्सप्रेस 30 अक्तूबर तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 29, सियालदाह एक्सप्रेस 30 अक्तूबर तक रद्द
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को परेशानियां उठानी हो सकती हैं। मुगलसराय में इंटरलॉकिंग के काम के चलते किसान एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस और टाटा नगर-अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर अप-डाउन रेलगाड़ियां 30 अक्तूबर तक रद्द रहेगी।
धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली अप-13307 किसान एक्सप्रेस 23 से 29 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। इसी दौरान फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस भी 23 से 29 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दी गई है। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली अप-13151 सियालदह एक्सप्रेस को 22 से 29 और जम्मूतवी से कोलकाता की ओर जाने वाली डाउन-13152 सियालदह एक्सप्रेस को 23 से 30 अक्तूबर तक रद्द किया गया है। टाटानगर से अमृतसर के बीच चलने वाली अप-18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 24 से 29 और डाउन-18104 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 24 से 26 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी।