फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आशा वर्कर ने मांगे नहीं माने जाने पर लगाया जाम

आशा वर्कर ने मांगे नहीं माने जाने पर लगाया जाम

Thu, 13 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर ने मांगे नहीं माने जाने पर लगाया जाम
फोटो-02,03
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने मांगें न माने जाने पर लगाया जाम
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ ने समझाकर खुलवाया जाम

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मानदेय बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठीं आशा वर्करों ने बृहस्पतिवार को सुदामा चौराहे पर जाम लगा दिया। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं आशाओं का ज्ञापन मौके पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। हालांकि आशा वर्कर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को बुलाए जाने की मांग कर रहीं थीं लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। वहीं आशाओं ने धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया है।
आशा वेलफेयर सोसाइटी की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आशा वर्कर, संगिनी वर्कर के लिए राज्य सरकार ने समिति गठित की थी लेकिन दो माह का समय गुजर जाने के बाद भी आशा वर्करों व संगिनी के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों का हर वर्ष वेतन बढ़ता है लेकिन हम आशाओं का वेतन 2005 से अब तक उतना ही है। उनकी मांग है कि उनका वेतन आठ से दस हजार रुपये किया जाए। इससे पूर्व सभी आशा खिरनी बाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर चल रहे धरना स्थल पर इकट्ठा हुईं और यहां से नारेबाजी करते हुए सुदामा चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत, सीओ सिटी सुमित शुक्ला व सदर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम खोलने को कहा तो सभी आशा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगीं। बाद में उन्हें समझाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम प्रदर्शन में ममता सिंह, वंदना, सरोजनी देवी, रविंदर, सुनीता त्रिपाठी आदि आशा वर्कर व संगिनी मौजूद थीं।

जलालाबाद।
विभिन्न मांगो की सनुवाई न होने से नाराज आशा वर्कर ने सीएचसी प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया और काम काज ठप रखा। इस मौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, चंद्र कांती, गिरिजा देवी, नीरज शुक्ला, श्रीकांती, संगीता तथा फूलन देवी समेत कई आशा वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed