{"_id":"5bf8429bbdec2241b5202d8b","slug":"11542996635-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर/भावलखेड़ा। दोस्तों के साथ मिर्जापुर स्थित ढाई घाट पर गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया। देर शाम तक उसकी गोताखोर तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सराय काइयां निवासी मिठाई विक्रेता महेंद्र राठौर का बेटा 22 वर्षीय अरविंद शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने की बात कहकर चला गया। ढाई घाट गंगा तट पर दोपहर बाद तीन बजे उसने गंगा में नहाने के लिए छलांग लगाई। नहाते समय अचानक वह गहरे में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया। जानकारी मिलते ही सराय काइयां से परिवार के लोग भी रोते बिलखते गंगा किनारे पहुंच गए। देर शाम तक उसका पता नहीं लग पाया था। इधर शहर में हनुमत धाम पर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर निवासी 18 वर्षीय कासिफ पठान पुत्र मोहम्मद आलम शाम करीब पांच बजे सीढ़ियों से उतरकर खन्नौत नदी में जाने लगा। देखते ही देखते वह डूबने लगा। युवक को डूबते देख लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब आधे घंटे के बाद उसे होश आया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वाले बिना कुछ बताए युवक को लेकर चले गए।