{"_id":"59db78b84f1c1b70548b67aa","slug":"11507555512-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का जीएफ कॉलेज में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का जीएफ कॉलेज में धरना
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। छात्र शक्ति संगठन ने छात्रसंघ चुनाव समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को जीएफ कॉलेज में धरना देने के साथ ही प्राचार्य को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सभी ने मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग की है।
तारिश शर्मा और शिखर पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जीएफ कॉलेज पहुंचे और कॉलेेेेेज गेट पर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर तारिक शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की जाए, ताकि छात्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। शिखर पांडेय ने कॉलेज में लगी भारत माता की प्रतिमा पर छतरी लगवाने की मांग की। सिद्धार्थ शुक्ला, अंकित वर्मा, सारंग मिश्रा आदि ने कॉलेज में डिग्री के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
इसके बाद प्राचार्य अकील अहमद को दिए गए ज्ञापन में कॉर्य के समय बिजली कटौती होने पर जेनरेटर सुविधा उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को समुचित खेल सामग्री उपलब्ध कराने, कॉलेज के शैक्षिक वातावरण को दूषित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने, कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। धरना देने वालों में शशांक मिश्रा, देव शर्मा, साहिल, आशीष वाजपेयी, दीपक कश्यप आदि शामिल रहे।