{"_id":"5a8a52e94f1c1b4d588b9433","slug":"111519014633-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम, डीआईओएस और बीएसए से मुलाकात कर बोर्ड परीक्षा में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की। अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि 16 फरवरीको जैतीपुर के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में कक्ष निरीक्षक अंशु यादव ने छात्र के पास से मोबाइल बरामद किया। जिसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी गई। इसके बावजूद कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर का आदेश कर दिया गया। डीएम ने भरोसा दिया कि कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी। इस दौरान बीएसए राकेश कुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस से मुलाकात की। इस मौके पर जिलामंत्री देवेश वाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष सरताज अली, कोषाध्यक्ष रवींद्र प्रजापति, मुनीश मिश्रा, राजकुमार तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, अंशू यादव, मुजाहिद हसन, राहुल तोमर, विमलेश त्रिपाठी, सौरभ अवस्थी आदि रहे।