फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देवाशीष और मानस ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

देवाशीष और मानस ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

Thu, 10 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
देवाशीष और मानस ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
शाहजहांपुर। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों की छात्र संसद के लिए चयनित किए गए पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बैज लगाकर दीक्षा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही पढ़ाई पूरी करें और अपने माता-पिता के साथ स्कूल का नाम रोशन करें। आज की शिक्षा पहले की तुलना में काफी कठिन तो है ही साथ ही इंटरनेट युग ने इसे आसान भी बनाया है। सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध हो जाती है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अब कई रास्ते हैं, जबकि पहले सीमित रास्ते ही थे। उन्होंने जूनियर वर्ग में देवाशीष मिश्रा को राष्ट्रपति, माहिका उपाध्याय को उपराष्ट्रपति, मंदाकिनी वियानी को प्रधानमंत्री, प्रियांशी अग्रवाल को उप प्रधानमंत्री, सानिया खान को सभापति, अक्षरा द्विवेदी को उपसभापति की शपथ दिलाई। सीनियर वर्ग में मानस अग्रवाल को राष्ट्रपति, शिवांक शुक्ला को उपराष्ट्रपति, साक्षी मिश्रा को प्रधानमंत्री, निशित खन्ना को उपप्रधानमंत्री, अब्दुल अयान को सभापति और आकाश कश्यप को उपसभापति की शपथ दिलाकर बैज लगाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्रा आद्या ने अंग्रेजी में, श्री मिश्रा ने हिंदी में और बुशरा ने स्पेनिश में स्वागत किया। नव्या, मेघा, अदिति आदि बच्चों ने ईश प्रार्थना की। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में छात्रा साक्षी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed