{"_id":"67484e9d6097821c610da853","slug":"10-year-old-boy-died-as-car-hit-tree-and-entered-the-drain-in-shahjahanpur-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ से टकराकर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, 10 साल के बालक की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ से टकराकर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, 10 साल के बालक की मौत, आठ लोग घायल
Thu, 28 Nov 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:41 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह सड़क हादसा हो गया। बरसी के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव थरिया निवासी आरिफ के 10 वर्षीय पुत्र सहजन की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कार सवार लोग लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव जवाहरपुर में बरसी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। गाड़ी अरमान चला रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे रोजा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर सड़क किनारे नाले में घुस गई।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
हादसे में कार में सवार मोहम्मद सहजन (11 वर्ष), मुस्कान (18 वर्ष), कुलसुम (17 वर्ष) निवासी थरिया थाना मिर्जापुर, शमा परवीन (30 वर्ष), एहसन (18 वर्ष) व हुदा (16 वर्ष), खुशनुमा (22 वर्ष), आसमा (40 वर्ष) निवासी निवासी रावतपुर थाना कांट, अरमान (25 वर्ष) निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने आरिफ के पुत्र सहजन को मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि सूचना आने के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन