फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   action may be taken against five PWD engineers in Bareilly Bridge accident

बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 08:23 PM IST
सार

पांच अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति से संबंधित फाइल पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता तक पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। इसलिए फाइल सीएम कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
action may be taken against five PWD engineers in Bareilly Bridge accident
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर बने अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी है। अप्रोच रोड बहने के बाद भी आवागमन बाधित करने के लिए प्रभावी अवरोधक न लगाए जाने के लिए अभियंताओं को जिम्मेदार माना गया गया है। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई होनी है। 

विज्ञापन


अभियंता पूछ रहे सवाल- क्यों कराई एफआईआर
हादसे में तीन लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार अभियंता अब सवाल उठा रहे हैं कि उन पर एफआईआर क्यों कराई गई? लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य अभियंता से मिलकर इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए नाराजगी जाहिर की। सवाल उठाया कि कार्रवाई से पहले अभियंताओं का पक्ष क्यों नहीं सुना गया? मुख्य अभियंता अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। विस्तृत जांच में अभियंताओं का पक्ष सुना जाएगा।
विज्ञापन


पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उप्र की बरेली और बदायूं इकाई के अभियंता उन चार अभियंताओं का पक्ष लेकर मुख्य अभियंता से मिले, जिन पर प्रशासन ने एफआईआर कराई है। उन्होंने कहा कि जो काम रनिंग में है, उसके लिए जेई व एई को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? जवाबदेही तय करने से पहले स्पष्टीकरण मांगना चाहिए था? प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी, संरक्षक एके शर्मा और दोषी ठहराए गए अभियंता भी शामिल रहे। 

अधूरे पुल से गिरी थी कार 
दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है। सितंबर 2023 में बाढ़ आने पर फरीदपुर की ओर पुल का एप्रोच रोड वह गया था, तभी से इस पुल पर आवागमन बंद चल रहा था, लेकिन अधूर पुल पर जाने के लिए कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। दूसरी ओर गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। इसकी वजह से रविवार तड़के कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed