फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1.10 lakh soil samples of 14 thousand pipe check

1.10 लाख मृदा नमूनों में 14 हजार की हो पाई जांच

Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक फसली उत्पादन बढ़ाने के लिए भले ही खेत की मिट्टी की जांच को जरूरी मानते हों, लेकिन किसानों को इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं है। मृदा नमूनों में विभिन्न खनिज तत्वों समेत सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच को मामूली फीस तय है। यह शुल्क देने से बचने को किसान प्रयोगशालाओं तक नमूने नहीं पहुंचा रहे। इसीलिए अब तक 1.10 लाख नमूनों के सापेक्ष बमुश्किल 14 हजार नमूनों की जांच हो सकी। गत वर्ष के नमूनों की जांच को इसमें शामिल कर लिया जाए तो अब तक सिर्फ 47 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी हो सके हैं। 
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों का मानना है कि खेतों में लगातार एक जैसी फसलें लेने और रकबा के अनुपात में रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल करने से कार्बनिक तत्वों की मात्रा घट रही है। वहीं यूरिया की अधिक मात्रा मिट्टी में क्षारीय तत्व बढ़ा रही है। इससे फसलों का औसत उत्पादन कम हो जाता है। खेत की मिट्टी की प्रकृति के अनुसार उर्वरकों के इस्तेमाल से मृदा में विभिन्न तत्व संतुलित रहते हैं। मृदा तत्वों में संतुलन बनाए रखने के लिए मिट्टी की जांच को अनिवार्य माना गया है। 
विज्ञापन

00
कई विभागों की मृदा प्रयोगशालाएं जिले में सक्रिय
मिट्टी की जांच के लिए कृषि समेत कई विभागों और संस्थानों की मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं जिले में सक्रिय हैं। कृषि अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय पर विभागीय प्रयोगशाला लोधीपुर में स्थापित है जबकि पुवायां, जलालाबाद और तिलहर तहसील में भी यह प्रयोगशालाएं मिट्टी के नमूनों में सिर्फ मेजर तत्वों की जांच कर रही हैं। इसके अतिरिक्त गन्ना शोध परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र और तिलहर चीनी मिल में भी स्वॉयल टेस्टिंग यूनिट कार्यरत हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इसलिए मिट्टी की जांच नहीं करा रहे किसान
कृषि विभाग में जिले के करीब चार लाख किसान पंजीकृत हैं। बीते वित्त वर्ष में शासन ने जिले को 110887 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी रखने का लक्ष्य दिया। इसके सापेक्ष विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करके 110800 मृदा नमूने हासिल किए गए, लेकिन जांच सिर्फ 13328 नमूनों की हो सकी। जिला कृषि अधिकारी डीएस चौधरी के अनुसार विभागीय प्रयोगशालाओं में केवल सल्फर, जिंक, फेरस, मैग्नीशियम आदि मेजर तत्वों की जांच हो पाती है। इसके लिए सात से दस रुपये मामूली शुल्क लिया जाता है, परंतु माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जांच के लिए इन नमूनों को बरेली समेत अन्य शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एलबी सिंह के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों की प्रति नमूना जांच शुल्क 150 लिए जाते हैं और इसकी रसीद भी किसानों को दी जाती है। किसान यह धनराशि खर्च करने से बचने के लिए नमूने देने में आनाकानी करते हैं। 
000
मृदा स्वास्थ्य कार्ड को एक दर्जन मानक नियत
अधिकारियों के अनुसार मृदा स्वास्थ्य कार्ड केवल उन्हीं किसानों को जारी करने का प्रावधान है, जो मिट्टी की जांच को नियत 12 मानक पूरे करते हों। इसमें एनपीके, पीएच मान, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, मैग्नीशियम, सल्फर, जिंक, फेरस, पॉलीबिडेनिम और सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच शामिल है। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जांच नहीं हो पाने से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी जारी नहीं हो पाते। 

00
पोटाश और बोरान तत्व की पाई जा रही कमी
कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. पुष्पराज सिंह के अनुसार फसलों के लिए टॉनिक का काम करने वाले पोटाश तत्व और अन्य जैविक खादों का किसान बेहद कम इस्तेमाल कर रहे हैं। इसीलिए अधिकांश नमूनों का विश्लेषण करने पर भारी तत्वों में पोटाश समेत नाइट्रोजन की कमी पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि माइक्रो न्यूट्रिएंट के कल्चर टेस्ट में बोरान कम पाया जा रहा है। इस वजह से खट्टापन देने वाली सिट्रिस प्रजातियों की फसलों का उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed