फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth threatened with death over old enmity.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक को जान से मारने की धमकी

Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth threatened with death over old enmity.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जूरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि जूरी गांव निवासी रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि 24 जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर पर था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के संजय और विजय, काजू, बेचू समेत दो अन्य लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रमेश के अनुसार, घटना के बाद वह डरा और सहमा हुआ है। उसने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed