{"_id":"698a22d95c923f0350095602","slug":"the-objective-of-the-jiramji-scheme-is-to-ensure-benefits-to-the-beneficiaries-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145777-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जीरामजी योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को लाभ सुनिश्चित कराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जीरामजी योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को लाभ सुनिश्चित कराना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। सरकार की 125 दिन की रोजगार गारंटी है जीरामजी योजना को लेकर बघौली विकास खंड के सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने फ्लैश प्रेजेंटेशन से सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य तय समय के भीतर पात्र लाभार्थियों को लाभ सुनिश्चित कराना है। 125 दिनों के भीतर विकास कार्यों की प्रगति, रोजगार सृजन, जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रधान, रोजगार सेवक और संबंधित अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने सभी से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, लक्ष्य एवं समयबद्ध पूर्णता पर चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।