फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A three-member team will investigate the death of the pregnant woman.

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता की मौत मामले की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A three-member team will investigate the death of the pregnant woman.
- बेलहर स्थित के एस हास्पिटल में मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बेलहर कला के एक हाॅस्पिटल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत होने के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ अन्य चिकित्सक विभिन्न पहलुओं पर जांच करेंगे। टीम एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
बता दें कि बेलहर थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी सुनैना (28 ) पत्नी प्रदीप को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता द्वारा बेलहर कला के एएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन के दौरान सुनैना ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, जिसमें अपर सीएमओ डाॅ. राम रतन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. शशि सिंह व डाॅ. आरपी मौर्य शामिल हैं। टीम को एक सप्ताह में जांच का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed