{"_id":"6585cccd76c38f81760a355b","slug":"youth-kidnapped-demsel-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7188-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती को भगा ले गया गांव का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती को भगा ले गया गांव का युवक
Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। गांव के ही युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है। घटना 15 दिन पूर्व की है। पीड़िता का कहना है कि लोक-लज्जा के कारण केस देर से दर्ज करा रही है।
एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गांव के ही एक युवक द्वारा सात दिसंबर को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता की मां की तरफ से प्रार्थना पत्र शुक्रवार को प्राप्त हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सात दिसंबर को रात में लगभग आठ बजे गांव का युवक उसकी लड़की को कहीं भगा ले गया। काफी दिनों तक लड़की की खोजबीन की। लोक लज्जा के कारण पहले सूचना नहीं दी, लेकिन जब बेटी नहीं मिली तो मजबूर होकर के थाने में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दी।
एसओ ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।