{"_id":"0e9cc361bf1f07b55313e8b5e9ba325d","slug":"young-man-killed-in-crash-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के मुड़देवा बाजार निवासी 24 वर्षीय सुनील चौरसिया पुत्र योगेंद्र चौरसिया और धर्मेंद्र चौरसिया पुत्र गुलाब शनिवार की शाम साज बजे के करीब घर से दुबौलिया जा रहे थे। उसमानपुर गांव के सामने नहर पर पहुंचे थे। उसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे सुनील चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए, वही धर्मेद्र को मामूली चोटे आई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल सुनील को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर महुली थाने पहुंचे। पीड़ित पिता योगेंद्र चौरसिया ने तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
दिल्ली जाने की थी तैयारी
धनघटा। उसमानपुर गांव के सामने नहर पर हुए हादसे में सुनील की मौत हो जाने से परिजन गमगीन थे। मौत की सूचना पर पत्नी संजू बदहवाश हो गई।
उसे देख कर किसी की आंखें नम हो गई। बेटे की मौत से गमगीन मां गंगोत्री और पिता योगेंद्र की आंखे पथरा सी गई थी। सुनील के ससुर अलीनगर गांव निवासी राममिलन और सास भी दामाद की मौत से दुखी थे।
सुनील के बड़े भाई रामसजीवन व छोटे भाई सुग्रीम भी दिल्ली में रहकर काम करते है। सुनील दो माह पूर्व दिल्ली से घर आया था।
वह पुन: दिल्ली जाने की तैयारी में था, लेकिन उसे क्या पता था कि हादसे में उसकी मौत हो जाएगी।