फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voter came for voting of another state

दूसरे प्रांत से वोट डालने आए मतदाता

Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
voter came for voting of another state
दूसरे प्रांत से वोट डालने आए मतदाता
विज्ञापन

- मनपसंद उम्मीदवारों का किया चयन, मतदान के प्रति किया प्रेरित
मसरूर अहमद खान
सेमरियावां। लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने घूंघट से बाहर निकल कर मतदान किया तो वहीं देश व प्रदेश से बाहर निवास कर रहे लोग वोट देने पहुंच गए। अपने मनपसंद उम्मीदवारों को मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सेदारी निभाई। साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया।

सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर कसबा निवासी अब्दुस्सलाम ने बूथ संख्या 87 पर मतदान करने के बाद बताया कि वह महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई में रहकर कारोबार करते हैं। राजनीति में दिलचस्पी होने के चलते चुनाव में आए हैं। पंचायत चुनाव हो विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में सबमे शामिल होते हैं। चुनाव तिथि घोषित होने पर मुंबई से घर आ गए। अपने मनपसंद उम्मीदवार व पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार किया। लोकतंत्र के इस पर्व में वोट डाला गया। वोट का इस्तेमाल करना सबका फर्ज है। मीरपुर गांव के बूथ 81 पर वोट डालने पहुंचे मोहसिन खान ने बताया कि एक साल मुंबई शहर में रहकर कारोबार करते हैं। दो दिन पहले घर वापस सिर्फ वोट डालने आए हैं। लोगों मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान की सभी को हिस्सा लेना चाहिए। उसरा शहीद गांव के बूथ संख्या 72 पर वोट डालने के बाद मकसूद अहमद ने बताया कि राजनीति में काफी दिलचस्पी है। दो दिन पहले महाराष्ट्र प्रांत के नासिक शहर से वोट डालने के लिए आए हैं। जब कोई भी चुनाव होता है तो उसमेें हिस्सेदारी जरूर लेते हैं। पचदेउरा गांव के बूथ संख्या 117 पर वोट डालने के बाद सईद अहमद ने बताया कि वह मुंबई में कई साल से रहते हैं। पंचायत चुनाव के बाद मुंबई गया और विधानसभा चुनाव में वोट डालने चला आया। इसी बहाने से घर व रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed