फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vivekanand jayanti celebrated

Sant Kabir Nagar News: युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती

Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti celebrated
जन आरोग्य मंदिर गिरधपुर में विवेकानंद की जंयती मनाते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

जन आरोग्य मंदिर, विद्यालयों में हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जहां जिले के जन आरोग्य मंदिर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, वहीं, आभा आईडी बनाई गई। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कर विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जन आरोग्य मंदिर गिरधरपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। यहां पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही युवाओं को देश प्रेम व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आभा आईडी बनवाई। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी प्रियंका, एएनएम रीमा अमरोही, आशा संगिनी सरोज यादव, आशा जाहिदा, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में हीरालाल रामनिवास सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर सरस्वतीपुरम् खलीलाबाद में विवेकानंद जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता अभिषेक कुमार तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वेदांत के विख्यात एवं प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। धर्मसभा में स्वामी जी को दो मिनट का समय दिया गया था। उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन अमेरिका और यूरोप के प्रत्येक देश में स्वामी जी के कारण ही पहुंचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, जो आज भी अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय, विनोद कुमार त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र पाठक, मोनिका अग्रहरि, राम प्रताप, प्रीति, सविता, शिवा जी, अनिल कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत ही नहीं अपितु विश्व के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा देने का काम करता है। स्वामी जी ने युवाओं में कर्तव्यबोध जागृत करते हुए उन्हें राष्ट्र हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रो. विजय राय, प्रो. दिनेश गुप्ता, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का अधिवक्ताओं ने लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामनाथ तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता शशि कुमार ओझा ने कहा कि विवेकानंद ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में भारत के मस्तक को ऊंचा किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वामी जी ने शून्य पर शिकागो में जो वक्तव्य दिया, वह आज तक पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ वक्तव्य की श्रेणी में आता है।

गोष्ठी में अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम राय, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राणा रविंद्र सिंह, राकेश सिंह, रोहित त्रिपाठी, सत्यनारायण सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आनंद वीर मिश्रा, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, रविश श्रीवास्तव, सुरेंद्र द्विवेदी, सर्वजीत चौधरी, नवनीत पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय, सुनील पांडेय, निरंजन सिंह, राजेश भारती, सुशांत मिश्रा, नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed