फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two brothers died after falling into the toilet in Jigina village of Sant Kabir Nagar.

SantKabirNagar News:शौचालय के गड्ढे में गिरे दो भाई, दोनों की मौत

Sun, 01 Sep 2024 03:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died after falling into the toilet in Jigina village of Sant Kabir Nagar.
घटना के बाद मृतक के घर के बाहर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के जिगिना गांव में रविवार की सुबह शौचालय के गड्ढे में गिरने से दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जिगिना गांव निवासी दिवाकर का छोटा बेटा शुभम नौ वर्ष गांव में खेल रहा था। उसी दौरान वह शौच के लिए गांव के बाहर चला गया।
विज्ञापन


जहां पर गांव के बाहर हाईवे के निकट एक व्यक्ति के जरिए मकान बनवाया जा रहा है। जिसके लिए शौचालय का गड्ढा खोदा गया था। बारिश होने की वजह से उस गड्ढे में पानी भरा था। जिसकी वजह से निर्माण कार्य बंद था। शुभम पानी के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे के पास चला गया और पानी लेने के लिए झुका तो उसका पैर फिसल गया और पानी में गिर गया।
विज्ञापन



जिससे वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो उसे बचाने उसका बड़ा भाई सत्यम 11 साल पहुंच गया और उसने गड्ढे में उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। उस दौरान वह भी गड्ढे में फिसल गया। दोनों गड्ढे में डूब गए। आस पास लोगों ने देखा तो दौड़े और दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार जनार्दन ने बतायाकि दोनों बच्चों की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक साथ दो सगे भाईयों की मौत से गांव में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed