फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Travel difficult on Mansir-Katai road

Sant Kabir Nagar News: मैनसिर-कटाई मार्ग पर सफर मुश्किल

Wed, 09 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Travel difficult on Mansir-Katai road
संतकबीरनगर। जिले के मैनसिर-कटाई मार्ग पर यात्रा करने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर परिवहन निगम की बसें नहीं चलती हैं, जिससे लोगों को ऑटो के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है। ऑटो चालक सवारियां फुल होने पर ही रवाना होते हैं। ऐसे में लाेगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। साथ ही अधिक किराया देने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए है, लेकिन मैनसिर से कटाई तक करीब नौ किलोमीटर की यात्रा के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं चलती है। यह स्थिति तब है जबकि यह प्रमुख मार्ग है और मुंडेरवा को जोड़ता है। लोगों को इस मार्ग पर आने-जाने के लिए अक्सर वाहन नहीं मिलता है। जो ऑटो चलते हैं, वह भी सवारियां भरने के बाद ही रवाना होते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते लाेगों को विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने के लिए घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं ऑटो से सफर करने में किराया भी अधिक देना पड़ता है। लोगों को उम्मीद थी सड़क बनने के बाद परिवहन निगम की बसें इस मार्ग से होकर आएंगी और जाएंगी, लेकिन यह आस टूटती नजर आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम के समय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed