फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Training given to pilgrims for Hajj

Sant Kabir Nagar News: यात्रियों को हज पर जाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Training given to pilgrims for Hajj
संतकबीरनगर। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को मोती नगर के एक निजी विद्यालय पर हुई। प्रशिक्षण को टीवी के बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया। जहां पर जिले के 90 हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हज ट्रेनर, धार्मिक विद्वानों, स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने हज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन

हज कमेटी आफ इंडिया के हज ट्रेनर मास्टर अख्तर आलम ने अहराम बांधने, सई, अराफात की रवानगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौलाना इफ्तिखार अहमद कासमी ने हज के पांच दिन में कब क्या करना है पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बस्ती के हज ट्रेनर डॉक्टर मसूद अख्तर ने उमरा पर कौन-कौन से अरकान करने हैं को विस्तार से बताया। सलमान नसीम ने टीवी स्क्रीन पर हज यात्रियों को हज फिल्म दिखाई। जिसमें हज यात्रियों को विशेष जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अब्दुल्ला ने हज यात्रियों से सच्चे भाव से हज यात्रा पर जाने की सलाह दी।
डॉक्टर शब्बीर ने हज यात्रियों को स्वास्थ्य एवं टीका के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर सभासद असलम अंसारी, परवेज अख्तर, हाफिज हिदायतुल्ला खान, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद हई, फखरुल हसन, अब्दुल कलाम, आबिद, मोहम्मद अनीस, सगीर अहमद, अफशां परवीन, सोगरा बानो, अलीमुनिशां आदि हज यात्री मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed