{"_id":"63af28168fcf7475494dbb7d","slug":"there-was-relief-when-the-sun-came-out-during-the-day-khalilabad-news-gkp4626799127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिन में निकली धूप तो मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिन में निकली धूप तो मिली राहत
विज्ञापन
दिन में निकली धूप तो मिली राहत
अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे लोग
बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी
संतकबीरनगर। ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम कोहरे के साथ हल्की बर्फीली हवा चल रही है। इससे गलन बढ़ गई है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। शाम होते ही गलन बढ़ने पर लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। गलन भी रही। लोग घरों में ही रहे। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली तो कुछ राहत मिली। ठंड का एहसास होने पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के बजरंगी लाल, विजय कुमार, राजेश, अंकित आदि का कहना है कि सुबह-शाम बिजली कट जा रही है।
इससे पानी की दिक्कत उत्पन्न हो जाती है। विद्युत निगम को चाहिए कि सुबह के समय कटौती बंद करे जिससे पानी की समस्या न हो। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, अस्पताल चौराहा, जिला अस्पताल आदि जगहों पर अलाव के सहारे लोग बैठे रहे।