फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The thieves stole 22 thousand from the cash counter of the shop

Sant Kabir Nagar News: दुकान के कैश काउंटर से उचक्कों ने 22 हजार उड़ाए

Wed, 09 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The thieves stole 22 thousand from the cash counter of the shop
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के शुगर मिल चौराहे के पास स्थित एक दुकान के कैश काउंटर से उचक्कों ने 22 हजार रुपये उड़ा लिए और मौके से फरार हो गए। उचक्कों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे के मुंह को ऊपर मोड़ दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के शुगर मिल चौराहे के बगल में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के मालिक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह ध्रुव चंद सुनील कुमार नामक फर्म के प्रोपराइटर हैं। आठ अप्रैल की दोपहर 1:40 बजे के करीब वह अपनी दुकान का हाफ शटर गिराकर खाने के लिए घर में चले गए। इस दौरान एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से आया। वह नीले रंग की शर्ट, जींस व सर पर कैप लगाए हुए था।
विज्ञापन

पहले वह अंदर घुसा और ताकझांक करने लगा। किसी को मौजूद न देखकर उसने पहले कैश काउंटर के सामने लगे कैमरे का मुंह ऊपर की तरफ घुमा दिया। इसके बाद कैश काउंटर से 22,470 रुपये निकाले तथा झुककर शटर से बाहर निकल गया। इसके बाद अपनी बाइक पर बैठकर बैंक चौराहे की तरफ चला गया। उनके दरवाजे के सामने एक सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिसके चलते बाइक का नंबर नहीं नजर आया। कुछ देर बाद वह कार भी वहां से चली गई। जब वह बाहर आया तो उसने कैश काउंटर खुला देखा। उसमें से रुपये गायब पाए। इसके बाद कैमरे की छानबीन के बाद इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई। इस मामले में उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया था। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed