{"_id":"6ad2735d9995cc32f50ce966","slug":"the-owner-suffered-burn-injuries-while-trying-to-extinguish-a-fire-in-a-bakery-shop-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159091-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेकरी की दुकान में लगी आग बुझाने में मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेकरी की दुकान में लगी आग बुझाने में मालिक झुलसा
विज्ञापन
बेेकर्स की दुकान में आग लगने के बाद उसे बुझाने के दौरान झुलसे बासुकीनाथ-
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। थाना धनघटा क्षेत्र के डिहवा बाजार में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से उमेश बेकर्स की दुकान में आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान और गोदाम में रखा बेकरी का सामान, मशीनें और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक बासुकीनाथ (32) झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। करीब डेढ़ माह पहले भी उनकी किराने की दुकान में आग लगी थी। लगातार दूसरी बार हुई प्रकार की घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है। डिहवा बाजार स्थित उमेश बेकर्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते-ही-देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दुकान के साथ गोदाम को भी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता देख बाजार के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया।
इसी दौरान दुकान मालिक बासुकीनाथ भी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। आग की चपेट में आने से वह करीब 15 से 20 प्रतिशत तक झुलस गए। उन्हें झुलसता देख परिजन और स्थानीय लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्हें मलौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए।