{"_id":"6ad276b1731b985ea104257b","slug":"a-judicial-officer-inspected-the-district-jail-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159110-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनन्या साह ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बंदियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। संबंधित को किसी दुविधा या शिकायत पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही तथा पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया।
महिला बंदियों से मुलाकात करते हुए उनको दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया। कारागार के चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी हालचाल लिया।
जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए कोई बात अथवा तथ्य रखता है तो उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करें। साथ ही प्रार्थनापत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। संवाद