फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Kalyana Mandapam will be inaugurated by Diwali.

Sant Kabir Nagar News: दीपावली तक होगा कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Kalyana Mandapam will be inaugurated by Diwali.
शहर के बरईटोला में तैयार हुआ कल्याण मंडफम-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के बरई टोला में आधुनिक सुविधाओं से लैस कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो गया है। दिवाली तक इसके लोकार्पण की तैयारी है। तीन मंजिला इस भवन में सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इससे शहरवासियों को वैवाहिक सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान मिल जाएगा और उनका लंबे अरसे से इंतजार खत्म हो जाएगा।
शहर के बरई टोला में कल्याण मंडपम का प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति होने के बाद कार्य तेजी से कराया गया। इसके लिए 5.54 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली थी। कल्याण मंडपम का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाधधाम के कार्यक्रम में किया था।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जग गई है। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नियत शुल्क जमा कर किया जा सकेगा। शहरवासियों को महंगे लॉन, होटल और मैरिज हॉल की बुकिंग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed