{"_id":"67dda9eb511d14cd6b03953e","slug":"the-honorarium-of-138-chos-was-stopped-for-not-achieving-the-target-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130167-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लक्ष्य पूरा न करने पर 138 सीएचओ का मानदेय रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लक्ष्य पूरा न करने पर 138 सीएचओ का मानदेय रोका गया
Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में गैर संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग में लापरवाही के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के 138 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का मानदेय रोक दिया है। इनके प्रोत्साहन राशि पर भी रोक लगा दी गई है।
इन लोगों का मानदेय तभी निर्गत होगा जब यह लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कुल 171 सीएचओ तैनात है। यह सीएसओ मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गैर संचारी रोगों के लिए काम करते हैं। सरकार ने गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का कार्य सीएचओ को सौंपा था, जिसे 15 मार्च तक पूरा किया जाना था।
मगर 138 सीएचओ ने इसमें लापरवाही बरती और किसी सीएचओ ने 10 प्रतिशत तो किसी ने 14 प्रतिशत ही कार्य किया। इस पर जिले की रैंकिंग खराब हुई।
इसमें बघौली ब्लॉक की 21 सीएचओ, बेलहर ब्लॉक के 13, हैंसर के 17, खलीलाबाद के 24, मेंहदावल के 13, नाथनगर के 16, पौली के नौ, साथा के नौ और सेमरियावां के 16 सीएचओ शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि जिले में 138 सीएचओ का मानदेय और प्रोत्साहन राशि पर भी रोक लगा दी गई है।