फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Gayatri Mantra will transform an ordinary life into an excellent one.

Sant Kabir Nagar News: गायत्री मंत्र बनाएगा सामान्य जीवन को उत्कृष्ट

Sat, 17 Oct 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Gayatri Mantra will transform an ordinary life into an excellent one.
हदूपार में कथा कहते कथा व्यास सुरेशानंद
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास सुरेशानंद ने गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री मंत्र सामान्य जीवन को भी उत्कृष्ट बनाने का रसायन है। इसके नियमित जाप से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र का जाप करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है। यह मंत्र आयु वृद्धि और प्राणों को पुष्ट करने वाला माना गया है। इससे व्यक्ति की कीर्ति में वृद्धि होती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

गायत्री मंत्र साधक को ब्रह्मपद के लिए भी प्रतिष्ठित करा देता है। कथा व्यास ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों को प्रतिदिन श्रद्धा और निष्ठा के साथ गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेशानंद ने कहा कि भगवान ने मानव जीवन सत्कर्म करने के लिए प्रदान किया है। मनुष्य जितना अधिक सत्कर्म करेगा, उसका जीवन उतना ही सफल और सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने संबंधों में पवित्रता बनाए रखनी चाहिए और दूसरों का धन देखकर लालच नहीं करना चाहिए। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी आदर्शवादी नियमों का पालन, सदाचार और सत्कर्म के माध्यम से बैकुंठ की प्राप्ति की जा सकती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, मर्यादाओं का पालन करने और अच्छे कर्मों के जरिए अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed