फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The family was left inconsolable by the death of the innocent child; everyone was moved to tears.

Sant Kabir Nagar News: मासूम की मौत से बिलख उठे परिजन, हर किसी की आंखें हुईं नम

Sat, 17 Oct 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The family was left inconsolable by the death of the innocent child; everyone was moved to tears.
मेंहदावल के रोडवेज परिसर में मासूम की मोत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद
मेंहदावल। रोडवेज बस से कुचल कर हुई पांच साल के मासूम की मौत पर परिजन बिलख उठे। सीएचसी तिराहे पर बैठी मां प्रमिला व पिता राजदेव की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। मां अपने मंझले पुत्र की मौत पर बार-बार फूट-फूट कर रो रही थी और बेहोश हो जा रही थी। गोद में बैठा तीसरा बच्चा लोगों को रोते देख रहा था और उसे यह नहीं पता था कि उसका बड़ा भाई अब उनके बीच नहीं है।
विज्ञापन

हादसे को लेकर चारों तरफ मातम जैसा माहौल था। पड़ोसी भी पीड़ित परिजन के साथ धरने पर बैठकर आंसू बहा थे। हालत यह थी कि परिजन का रोना देखकर वहां प्रशासन के लोग भी दुखी थे। सड़क जाम खत्म करने के लिए प्रशासन लगातार परिजन तथा उनके साथ जाम लगा बैठे लोगों की मन्नतें करता रहा। मासूम की मौत से हर कोई दुखी था और घटना को लेकर नाराजगी जता रहा था।
विज्ञापन

पिता राजदेव मजदूरी कर परिवार चलते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक तीन भाई था राजदेव का यह दूसरे नंबर का पुत्र था।
--------------------
अपर पुलिस अधीक्षक से हुई नोकझोंक
मेंहदावल। सड़क जाम कर रहीं महिलाओं से अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के बीच नोकझोंक के बाद माहौल गर्म हो गया लेकिन पुलिस कर्मियों ने धैर्य का परिचय दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। कई बार पुलिस कर्मियों से तथा पब्लिक के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ खलीलाबाद समेत तमाम अधिकारी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल के बाद शाम सात बजे खोला गया जाम
मेंहदावल। विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल के बाद शात सात बजे लोग सड़क जाम समाप्त करने के लिए राजी हुए। विधायक अनिल त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग अपनी तरफ से देने की जहां घोषणा की, वहीं प्रशासन से 20 लाख रुपये, पांच मंडी सरकारी भूमि, सरकारी नौकरी तथा बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की सहमति पर परिजन शाम सात बजे सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed