फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Terror of monkeys, bit more than six people in a week

Sant Kabir Nagar News: लंगूर का आतंक, हफ्ते भर में छह से अधिक को काटा

Tue, 13 May 2025 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys, bit more than six people in a week
संतकबीरनगर। महुली कस्बे में लंगूर के आतंक से लोग परेशान हैं। लंगूर ने मात्र एक सप्ताह में छह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया है। लोगों ने लंगूर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

महुली कस्बा के ब्राह्मण टोला और उसके आसपास लंगूर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दे रहे हैं। शशि कांत दूबे, वाहिद, अरविंद मिश्र, अंकित दुबे के अलावा बसियाजोत के शोएब अहमद को यह लंगूर एक सप्ताह के अंदर काट कर घायल कर चुके हैं। रविवार को नाथनगर मार्ग पर महुली के उत्तर चौराहे के दुकानदार प्रीतम पुत्र देवता प्रसाद के दाएं हाथ को काटकर लंगूर ने उन्हें घायल कर दिया। लंगूर आने-जाने वाली महिलाओं को धक्का देकर गिरा देते हैं। लोगों के घरों में सीढ़ी के रास्ते घुस जा रहे हैं। सामान तोड़कर भोजन भी फेंक दे रहे हैं। ग्रामीण लंगूर के आक्रोशित स्वभाव से काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मनीष मिश्र, अशोक मिश्र, पिन्टू पांडेय, अभिषेक, अश्वनी दुबे, सोनू, चंदन गौड़, मुकेश, सर्वेश मिश्र, रवि, रामेश्वर दुबे आदि का कहना है कि लंगूर लगातार हमला कर रहा है। 10 से 15 की संख्या में यह कस्बे में आते है और लोगों पर हमला कर दते हैं। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इन लंगूरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed