फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When asked to move the tempo, a young man struck a person on the head with a wrench.

Sant Kabir Nagar News: टेंपो हटाने को कहा तो युवक ने रिंच से सिर पर किया वार

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
When asked to move the tempo, a young man struck a person on the head with a wrench.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां में सड़क पर खड़े टेंपो को किनारे करने को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने युवक को गालियां देते हुए रिंच से सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव में पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना में पिता-पुत्र दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैसवारिया निवासी मोहम्मद शाहिद ने दुधारा थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि 25 सितंबर को वह अपने पिता इकबाल अहमद का एक्सरे कराने और बहन की गोद में मौजूद 15 दिन के बच्चे का इलाज कराने सेमरियावां स्थित सरकारी अस्पताल जा रहा था। करीब 12:30 बजे रास्ते में एक टेंपो सड़क के बीच खड़ा था। शाहिद ने टेंपो को किनारे करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर सेमरियावां निवासी आलम ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने रिंच से उसके सिर पर वार कर दिया। पिता इकबाल अहमद ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में दोनों के सिर फट गए और उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed