फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Monitoring of school vehicles based on registration numbers has begun.

Sant Kabir Nagar News: नंबर के आधार पर स्कूल वाहनों की शुरू हुई निगरानी

Sun, 27 Sep 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of school vehicles based on registration numbers has begun.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्कूल वाहनों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर संभागीय परिवहन कार्यालय ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग अब पोर्टल पर दर्ज वाहनों के नंबर के आधार पर उनकी निगरानी कर रहा है। जिन वाहनों के जरूरी प्रपत्र पूरे नहीं हैं या जिनका फिटनेस प्रमाणपत्र लंबित है, उन्हें चिह्नित कर ट्रैक किया जा रहा है। ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के साथ संबंधित विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को बस, वैन और अन्य अनुबंधित वाहनों से विद्यालय तक पहुंचाया जाता है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग ने अब ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर निगरानी की प्रक्रिया को तेज किया है।
विज्ञापन

इसके तहत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर दर्ज वाहन नंबरों की जांच की जा रही है। वाहन का फिटनेस, परमिट, बीमा समेत अन्य आवश्यक प्रपत्र पूरे हैं या नहीं, इसका मिलान किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल वाहन के सुरक्षित संचालन के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र का होना जरूरी है। जांच में जिन वाहनों का फिटनेस पूरा नहीं पाया जा रहा है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित विद्यालयों को ऐसे वाहनों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वाहन को सड़क पर संचालित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन नंबर से सामने आ रही स्थिति ः निगरानी व्यवस्था में वाहन नंबर महत्वपूर्ण आधार बना है। पोर्टल पर दर्ज नंबर के माध्यम से संबंधित वाहन की स्थिति देखी जा रही है। इससे यह पता लगाने में आसानी हो रही है कि किस वाहन के प्रपत्र पूरे हैं और किसका फिटनेस या अन्य दस्तावेज लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed