{"_id":"6ab80f8ca06424717603bd0a","slug":"thieves-broke-through-the-houses-ventilator-and-made-off-with-cash-and-jewelry-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157926-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकान का रोशनदान तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकान का रोशनदान तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए चोर
विज्ञापन
गनवरिया चौराहे पर एक मकान में पीछे से रोशनदान की सरिया तोड़कर हुई चोरी-स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र के गनवरिया चौराहे पर एक मकान में पीछे से रोशनदान की सरिया तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत चार लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भटौरा गांव निवासी अवधेश प्रजापति पुत्र गंजाधर गनवरिया चौराहे पर अशोक कुमार के मकान में करीब छह वर्ष से किराए पर रह रहे हैं। उनकी गनवरिया चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान है। वह कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे रोशनदान की सरिया तोड़कर कमरे में घुसे और कमरे में रखे 60 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
चोरी गए सामान में झुमका, मंगलसूत्र, करधन, पायल, ब्रेसलेट, हाथप्लानी, मांग टीका सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पीड़ित ने चोरी हुई नकदी और जेवरात की कीमत करीब लगभग चार लाख रुपये बताई है। शनिवार को आसपास के लोगों ने अवधेश को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा देखा और रोशनदान की सरिया टूटी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थाना बेलहर व 112 पर दिया। इस संबंध में एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी।