{"_id":"6228be388751f7489065c7ba","slug":"teenager-dies-after-boat-capsizes-in-cuano-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: कुआनो नदी में नाव पलटने से किशोरी की मौत, बाल-बाल बचे छह ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: कुआनो नदी में नाव पलटने से किशोरी की मौत, बाल-बाल बचे छह ग्रामीण
Wed, 09 Mar 2022 08:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:18 PM IST
सार
कुरसुरी गांव में कुआनो नदी के पास 40 वर्षीय प्रेमशीला पत्नी वीरेंद्र छह अन्य लोगों के साथ कुआनों नदी घाट पर पहुंचीं। सभी नदी के दूसरे तट की ओर धनघटा क्षेत्र के बरपरवा सीवान में घास काटने जा रहे थे। रास्ते में अचानक नाव पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सोनी की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
कुआनो नदी में नाव पलटने से किशोरी की मौत के बाद घर पर मौजूद परिजनो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर में महुली क्षेत्र के कुरसुरी गांव के समीप कुआनो नदी में बुधवार को नाव पलट जाने से पानी में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने छह लोगों को बचा लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
बुधवार को कुरसुरी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय प्रेमशीला पत्नी वीरेंद्र छह अन्य लोगों के साथ कुआनों नदी घाट पर पहुंची। सातों लोग नाव पर सवार होकर नदी के दूसरे तट की ओर बरपरवा सीवान में घास काटने जा रहे थे। नदी की बीच धार में बहाव के चलते नाव अचानक हिचकोले मारने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी के दोनों तरफ खड़े लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नाव सवार लोगों को बचाने की जुगत में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन
ग्रामीण रामजी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूब रहे लोगों को अथक प्रयास कर बाहर निकाला गया। उन्होंने ने बताया कि काफी देर तक पानी में डूबने की वजह से 12 वर्षीय सोनी पुत्री अवधेश निषाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि 50 वर्षीय आशा पत्नी किशोर, 40 वर्षीय प्रेम शीला पत्नी विनोद, नौ वर्षीय साक्षी, 11 वर्षीय शिवांगी पुत्री रोहन, 12 वर्षीय शीतल पुत्री किशोर, 45 वर्षीय कौशिल्या पत्नी रोहन को आनन- फानन में सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को घर भेज दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में ले ली है।