{"_id":"5e78c8a38ebc3e75f56577e9","slug":"teachers-make-sanitizer-in-chemistry-lab-khalilabad-news-gkp345744937","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने प्रयोगशाला में सैनिटाइजर बनाकर लोगों में नि:शुल्क बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने प्रयोगशाला में सैनिटाइजर बनाकर लोगों में नि:शुल्क बांटा
विज्ञापन
केमेस्ट्री लैब में सेनेटाइजर बनाते अंबा केपीएस बीपी कालेज के शिक्षक ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने प्रयोगशाला में सैनिटाइजर बनाकर लोगों में नि:शुल्क बांटा
- कोरोना से बचाव में आगे आए शिक्षकों की हो रही प्रशंसा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। दुकानों पर सैनिटाइजर नहीं मिलने से परेशान लोगों की समस्या हल करने के लिए शिक्षकों ने केमेस्ट्री लैब में सैनिटाइजर बनाया। सोमवार को लैब में तैयार किए गए सैनिटाइजर की पैकिंग कर जरूरतमंद लोगों में नि:शुल्क वितरित किया गया।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अंबा केपीएस बीपी कॉलेज ऑफ एजूकेशन हरिहरपुर में सोमवार को प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडेय व उप प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय की अगुवाई में विद्यालय के शिक्षकों ने लैब में ही सैनिटाइजर बना डाला। लैब में तैयार हुए सैनिटाइजर को विद्यालय प्रशासन ने लोगों में नि:शुल्क वितरित किया। अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि दुकानों पर सैनिटाइजर न मिलने से लोग काफी परेशान थे। रसायन विज्ञान के शिक्षकों से इस संदर्भ में बात किया तो खुद सैनिटाइजर बनाने की प्रक्रिया लैब में शुरू की गई। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजर लोगों में नि:शुल्क वितरित किया गया। जिससे कोरोना के संक्रमण से लोगों का बचाव हो सके। इस कार्य में मुख्य रूप से रघुनंदन त्रिपाठी, आलोक पांडेय, वंश विकास पांडेय, स्कंद पांडेय, निशंक नारायण पाल, अमिताभ पाल, शिव प्रसाद यादव, मतीन अहमद अंसारी, केपी सिंह, डीपी सिंह, उत्कर्ष राय, भानू प्रताप मिश्र, पवन यादव, योगेश पांडेय, मोहन, सूरज आदि का योगदान रहा।