{"_id":"69fe20c7d37f1ff621022f58","slug":"taxi-stand-to-be-built-in-khalilabad-tender-process-begins-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150252-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में बनेंगे टैक्सी स्टैंड, टेंडर की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में बनेंगे टैक्सी स्टैंड, टेंडर की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
समय माता मंदिर रोड पर खड़े ई-रिक्शा। संवाद
संतकबीरनगर। शहर में मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर सवारियां भरने से लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग व टैक्सी स्टैंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थान निर्धारित होने से शहर में जहां जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है वहीं यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका प्रशासन ने शहर में वाहन खड़ा करने के लिए जिन स्थानों को चिह्नित किया है, उनमें मेंहदावल रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट, बस्ती रोड एनएच ओवरब्रिज के नीचे वैष्णव मंदिर के दक्षिण पोखरे के बगल नेदुला के पास, गोरखपुर रोड एनएच ओवरब्रिज के नीचे बगहिया चौराहा के निकट, मुखलिसपुर रोड टैक्सी स्टैंड विधियानी मोड के पास, बैंक चौराहा मोती चौराहा शौचालय के निकट, बंजरिया रोड, रेलवे स्टेशन के सामने, पुरानी सब्जी मंडी पुलिया के पास, बरदहिया बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन स्थानों पर ही वाहन खड़ा किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कहीं पर भी वाहन खड़ा किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
000000000000000000
जहां मन वहीं खड़ा कर दे रहे वाहन, भर रहे सवारियां
शहर में अभी स्थिति यह है कि सवारी वाहन जहां मन वहीं वाहन खड़ा कर दे रहे हैं और सवारियां भर रहे हैं। इसके कारण आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है कि शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर अवैध रूप से टैंक्सी स्टैंड बन गया है। यही हाल मेंहदावल बाईपास की भी है। दोनों तरफ दिनभर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। हालांकि यातायात पुलिस ऐसे वाहनों को हटाने के लिए कदम उठाती है, लेकिन फिर वाहन चालक वहीं आ जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वाहन चालकों की मनमानी के चलते समस्याएं झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
000000000000000000
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए पार्किंग स्थल व टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद