फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 constables received certificates of appreciation during CCTNS training.

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीएनएस प्रशिक्षण में 14 आरक्षियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
14 constables received certificates of appreciation during CCTNS training.
संतकबीरनगर। पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत करने और विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चल रहा सात दिवसीय सीसीटीएनएस प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों को एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस अभिलेखों के डिजिटलीकरण के साथ ही विवेचना संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पोर्टल पर सूचनाओं की सटीक और समयबद्ध फीडिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में आठ से 14 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी थानों से दो-दो आरक्षियों को सीसीटीएनएस के मॉड्यूल और सेवाओं के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, सीडी, सीएस, एफआर और डाटाबेस सर्विस से संबंधित प्रविष्टियों एवं फीडिंग की प्रक्रिया समझाई गई। डीसी अहमद रजा ने पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस पोर्टल पर अभिलेखों और विवेचना से संबंधित सूचनाओं की सटीक, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण फीडिंग के बारे में प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed