फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student complain, headmaster suspend

छात्रों ने दूध न मिलने की शिकायत की, हेडमास्टर निलंबित

Tue, 17 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
student complain, headmaster suspend
छात्रों ने दूध न मिलने की शिकायत की, हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन

- विद्यालय पर गंदगी का अंबार, मीनू के अनुसार नहीं बनता था भोजन
- डीसी एमडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीसी एमडीएम के निरीक्षण के दौरान छात्रों के जरिए हर बुधवार को दूध न मिलने की शिकायत, विद्यालय पर गंदगी व मीनू के अनुसार भोजन न मिलने की रिपोर्ट पर बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दिसंबर माह में तीन विद्यालयों पर भोजन न बनने की सूचना पर दो बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने मेंहदावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय आमडाड का पांच दिसंबर को निरीक्षण किया था। विद्यालय पर ड्रेस खरीद के नियमों का पालन नहीं किया गया था, विद्यालय पर गंदगी का अंबार लगा था और विद्यालय की कभी रंगाई पुताई नहीं हुई थी। एमडीएम रजिस्टर नहीं भरा गया था, विद्यालय में गैस चूल्हा नहीं था। मीनू के अनुसार भोजन बनता नहीं मिला। इसके साथ ही बच्चों ने शिकायत किया की कभी भी उन्हें दूध नहीं मिलता है। एमडीएम में छात्र संख्या अधिक दिखाई गई थी जबकि मौके पर वह नहीं मिली। इसमें हेडमास्टर हामिद जुहेल अपने दायित्वों एवं शिक्षण कार्य के निर्वहन में अनियमितता बरते है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बीईओ मेंहदावल व डीसी सामुदायिक सहभागिता को सौंपी गई है। इसी के साथ ही नाथनगर के प्राथमिक विद्यालय सवापार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवबखरी और सेमरियावां ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ठोका पर दिसंबर माह में एमडीएम के तहत भोजन नहीं बना है। इन ब्लॉकों के बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed