फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict action will be taken against those who violate law and order: SP

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who violate law and order: SP
मगहर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि सभी लोग इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। शांति व्यवस्था को कायम रखना हम सभी लोगों को दायित्व है। अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अगर कोई शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत मगहर में शनिवार की देर रात पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च किया। पैदल मार्च पुलिस चौकी से अंजान शहीद मछली मंडी, तकिया बाजार, काजीपुर सब्जी बाजार, शाही जामा मस्जिद, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए कबीर चौरा से गांधी आश्रम चौराहा से काजीपुर चौराहा कताई मिल चौराहा, शेरपुर आदि स्थानों पर गया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि पंडाल में समिति के सदस्य जिम्मेदार व्यक्तियों को बनाया जाए, मूर्ति जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखें। किसी भी समस्या अथवा शिकायत की दशा में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उप जिलाधिकारी अरुण वर्मा, कोतवाली प्रभारी पंकज पाण्डेय, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या यातायात क्षेत्र अधिकारी सर्व बदन सिंह, टीएसआई परमहंस, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल समेत महिला और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed