फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son killed his father with an ax in Sant Kabirnagar.

कातिल बेटा: पिता से विवाद होने पर खोया आपा, उतारा मौत के घाट, खून से सनी कुल्हाड़ी गर्दन पर रखकर किया ये दुस्साहस

Sat, 16 Apr 2022 07:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, धनघटा/ संतकबीरनगर 
अमर उजाला ब्यूरो, धनघटा/ संतकबीरनगर  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

शनिवार को संतकबीरनगर के गिठनी में बेटे ने विवाद पर पिता को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाकर कर जान लेने के बाद बहन और भाभी को भी मारने का प्रयास किया। खून से सनी कुल्हाड़ी गर्दन पर रखकर ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों को ललकारने का दुस्साहस किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
son killed his father with an ax in Sant Kabirnagar.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर में महुली क्षेत्र के गिठनी में शनिवार को बेटे ने रिश्तों का कत्ल करते हुए पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले कर जान ले ली। इस दौरान आरोपी बेटे ने अपनी बहन और भाभी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कमरा बंद होने की वजह से उनकी जान बच सकी। हत्यारोपी काफी देर कुल्हाड़ी गर्दन पर रखकर दरवाजे पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस को ललकारता रहा। काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लिया।

विज्ञापन


आरोपी की बहन पार्वती ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता सुरेश चौधरी गांव के तिराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। शनिवार को करीब 11.30 बजे पिता घर पर भोजन करने पहुंचे। उसी दौरान पिता सुरेश चौधरी और भाई महेश चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बेटी पार्वती पिता के लिए अंदर चावल लेने गई। इस बीच अचानक पिता सुरेश चौधरी की चीख सुनकर भाभी के साथ बरामदे में पहुंची, तो देखा कि भाई महेश चौधरी ने पिता सुरेश चौधरी के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उनकी जान ले ली। फर्श पर खून फैला हुआ था। आरोपी महेश हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसे और भाभी को भी मारने के लिए दौड़ा लिया, लेकिन उन्होंने भागकर खुद को कमरे में बंद लिया। छत पर पहुंच कर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी महेश हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गांव वालों को ललकारने लगा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी महेश को कुल्हाड़ी के साथ हिरासत में लिया। इधर सूचना पर नवागत एसपी सोनम कुमार, सीओ राम प्रकाश भी फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेसिंक टीम ने जांच कर नमूना जुटाया। पीड़ित बेटी ने आरोपी भाई महेश चौधरी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी महेश चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed