{"_id":"65259a2ab57c65230b0dd168","slug":"semariawan-will-become-odf-plus-model-village-khalilabad-news-c-7-gkp1010-332491-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनेगा
विज्ञापन
गांव में सफाई, सड़क, शौचालय, पेयजल, बेसिक शिक्षा, कूड़ा निस्तारण पर हुए कार्यों का मूल्याकंन होगा
माॅडल गांव घोषित होने पर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। स्वच्छ भारत मिशन के फेज दो ओडीएफ प्लस गांव सेमरियावां माॅडल गांव बनेगा। सेमरियावां को माॅडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। गांव में सफाई, सड़क, शौचालय, पेयजल, कूड़ा निस्तारण की सुविधाओं से लैस के बाद गांव माॅडल घोषित होगा। यह गांव दूसरे माॅडल गांव को इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
गांव में सफाई, सड़क, शौचालय, पेयजल, बेसिक शिक्षा, कूड़ा निस्तारण पर हुए कार्यों का मूल्याकंन होगा। जिला व मंडल के बाद राज्य स्तरीय टीम व्यवस्था परखेगी। माॅडल गांव घोषित के बाद ग्राम प्रधान को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का फेज-2 योजना संचालित की है। इसमें गांवों को विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करते हुए विकसित किया जाएगा। साथ ही चयनित गांव को माॅडल घोषित किया जाएगा। सेमरियावां ब्लाॅक में 84 गांव ओडीएफ प्लस गांव में शामिल हैं। जिसमें से सेमरियावां ओडीएफ प्लस गांव को माॅडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। शेष गांव को अगले साल माडल गांव के लिए चयनित किया जाएगा। फिलहाल चयनित गांव में पेयजल, बेसिक शिक्षा, सफाई, सड़क, शौचालय, कूड़ा निस्तारण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। वहीं गांव को स्वच्छ रखने के लिए घरों से निकलने वाले ठोस कचरे का प्रबंध करने के लिए कूड़ा गाड़ी जाएगी। इसमें ग्रामीणों की ओर से घरों में इकठ्ठे किए गए कचरे को डाला जाएगा। कूड़ा गाड़ी मुहल्ले भर का कचरा उठाकर गांव में बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर में डालेगा। इससे बर्मी कम्पोस्ट बनेगा। वहीं लोहा, प्लास्टिक और कांच को अलग-अलग कर कबाड़ी वाले से टाइअप कर बेचा जाएगा। इसके अलावा घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंध के लिए गांव के किनारे तालाब खोदा जाएगा। उस गंदे पानी को दो-तीन जगह फिल्टर चैम्बर बनाकर छानते हुए तालाब में पहुंचाया जाएगा। यह पानी सिंचाई के प्रयोग में लाया जाएगा। हैंडपंपों से निकलने वाले पानी के लिए सोख्ता बनाया जाएगा। इसके लिए प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। चयनित माडल गांव में कराए कार्यों की जांच जिला व मंडल के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी।
स्वच्छ भारत मिशन योजना फेज-2 में 84 ओडीएफ प्लस गांव शामिल हैं। सेमरियावां ओडीएफ प्लस गांव को माडल बनाने के लिए चयनित किया गया है। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए सूखे व गीले कचरे का प्रबंध करने को रिसोर्स रिकवरी सेंटर स्थापित किया जाएगा। गंदे पानी के लिए गांव के किनारे तालाब बनेगा। सड़क, शौचालय, पेयजल, बेसिक शिक्षा साहित अन्य बिंदुओं पर कार्य कराया जाएगा। दूसरे गांव को इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मईनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ पंचायत सेमरियावां