बेटियों की स्वर्णिम जीत का जश्न: भारतीय टीम की जीत पर राष्ट्रपति-पीएम और गृह मंत्री ने जताई खुशी, क्या कहा?
भारतीय महिला टीम की एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक जीत पर देशभर में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को स्वर्णिम जीत के लिए बधाई दी है।
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। भारत की महिला टी20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2018 एशिया कप में मलयेशिया को 142 रनों से हराया था। एशियन गेम्स में श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट की शानदार जीत! एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला। इस जीत के साथ ही भारत को इन खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल भी मिला है। टीम ने देश का मान बढ़ाया है और ये जीत देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
A splendid triumph for Indian cricket!
— PMO India (@PMOIndia) September 22, 2026
Heartiest congratulations to our Women’s Cricket Team on winning the Gold medal at the Asian Games. It was a commanding performance at the Games, marked by confidence, skill and wonderful teamwork.
This victory also brings India its first… pic.twitter.com/oZI9Uoyp6I
My heartiest congratulations to all the members of Team India on winning the Gold Medal in Women’s T20 Cricket at the Asian Games 2026. Your historic victory has secured India its first Gold Medal in this edition of the Games and brought immense pride to the nation. Your…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 22, 2026
Indian women cricketers finish with Gold🥇
— Amit Shah (@AmitShah) September 22, 2026
Applause to the Indian Women’s Cricket Team for bringing home the first gold medal at the #AsianGames2026 with a bedazzling display of unmatched cricketing prowess and untameable dominance on the pitch.
May you always command victory. pic.twitter.com/n3D5yAMaSq
प्रधानमंत्री के अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, क्रिकेट का एक जबरदस्त खेल और शानदार नतीजा। एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने बहुत बढ़िया खेला है। कौशल और टीमवर्क का बहुत शानदार प्रदर्शन। हमारी टीम को शानदार जीत और एशियन गेम्स में एक नया क्रिकेट इतिहास लिखने के लिए बधाई।
खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर भारतीय महिला टीम की तिरंगे झंडे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, एशियन गेम्स में ब्लू टीम के लिए गोल्ड। महिला टी20 क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी चैंपियंस को दिल से बधाई। पूरे देश के लिए गर्व का पल।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। एक्स पर भारत की जीत का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, भारत की ओर से एक सुनहरी दहाड़। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। क्या प्रदर्शन है, चैंपियंस।