{"_id":"6480c189ab557f354c0ffd78","slug":"security-cheking-in-city-khalilabad-news-c-7-1-197929-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं दिखी हाईवे गश्त टीम, होमगार्ड, पीआरडी जवान संभाल रहे थे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं दिखी हाईवे गश्त टीम, होमगार्ड, पीआरडी जवान संभाल रहे थे सुरक्षा
Wed, 07 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोती चौराहे पर डियूटी करते चिता मोबाइल।संवाद
संतकबीरनगर। मंगलवार की रात शहर में दुधिया रोशनी छटा बिखेर रही थी। सड़कों पर इक्का- दुक्का लोग आते- जाते दिखाई दे रहे थे। लोग अपने घरों में बेफ्रिक सो रहे थे। वहीं पुलिस की पिकेट और गश्त का आलम यह था कि अधिकांश जगहों पर होमगार्ड और पीआरडी के जवान ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। चौकियां की निगरानी ड्यूटी में लगे होमगार्ड हो या फिर सिपाही बगैर डंडे के मिले। हाईवे गश्त की टीम नहीं दिखाई दी। अलबत्ता शहर कोतवाल सरकारी गाड़ी में खलीलाबाद से लेकर मगहर तक घूमते दिखाई दिए। अमर उजाला ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की तो स्थिति कुछ यूं नजर आई।
-- -- --
रात 11:30 बजे
कोतवाली के कार्यालय में पुलिस कर्मी माैजूद दिखाई दिए, उसी दौरान बरदहिया बाजार से कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर कोतवाली लाए। लोग बताए कि युवक एक व्यक्ति के घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी करने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया। उसी दौरान कोतवाल अपने कमरे से निकल कर बाहर आए और लोगों की समस्या सुने और पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू की।
-- -- -- -- -- --
रात 11:50 बजे
बरदहिया बाजार पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड फूलचंद और राम रक्षा मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान कुछ व्यापारी अपनी दुकान का शटर गिरा रहे थे। सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
-- -- -
रात 12:00 बजे
डीघाबाईपास पर कबीर मूर्ति के पास पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड हरिचरन और सत्य प्रकाश दिखाई दिए। दोनों सड़क पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पूछने पर बताए कि भोर तक उनकी ड्यूटी है।-- -- --
रात 12:20 बजे
नगर पंचायत मगहर के काजीपुर में गश्त ड्यूटी नहीं दिखी, जबकि कुछ दूर आगे स्टेशन मगहर की ओर जाने वाले मार्ग पर गश्त ड्यूटी के सिपाही मयंक शेखर और होमगार्ड महेश्वर शुक्ला दिखाई दिए। बताए कि इस प्वाइंट पर दो घंटे उनकी ड्यूटी है।
-- -- --
रात 1 2:30 बजे
हाईवे पर काला गेट के पास गश्त ड्यूटी में लगे मुख्य आरक्षी रामविनय यादव और आरक्षी अजीत गुप्ता से शहर कोतवाल बातचीत करते देखे गए। वहीं से शहर कोतवाल सर्वेश राय हाईवे होकर खलीलाबाद की तरफ निकल गए। जबकि दोनों पुलिस कर्मी कबीर चौरा की तरफ बाइक से गए।
-- -- --
रात 12: 50 बजे मगहर चौकी पर अंधेरा छाया था। निगरानी ड्यूटी पर बिना डंडे के सिपाही आनंद कुमार दूबे मिले। वह बल्ब जला कर रोशनी किए। पूछने पर बताए कि चौकी इंचार्ज क्षेत्र में घूम रहे है।
-- -- -
रात 1 : 20
मेंहदावल बाईपास पर पीआरडी के जवान शिव शंकर तिवारी और अब्दुल हसन पिकेट ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। दो लोग बेंच पर लेटे हुए थे। उसी बीच शहर कोतवाल सर्वेश राय पहुंच गए और दोनों पीआरडी के जवानों से कुछ बातचीत किए और फिर वहां से चले गए।
-- -- -
रात 1 : 35 बजे
बंजरिया पूर्वी में पिकेट पर होमगार्ड रवींद्र कुमार और पीआरडी जवान अशोक कुमार कुमार दिखाई दिए। मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा पसरा था। पूछने पर बताए कि भोर चार बजे तक यहां रहेगे। जबकि बैंक चौराहे के ईद- गिर्द 112 नबंर के सिपाही धीरेंद्र कुमार और होमगार्ड शिवानंद चौधरी मिले। गोला चौकी पर राम बेचन बगैर डंडे के निगरानी ड्यूटी कर रहे थे।
-- -- -- --
रात 1: 50 मिनट पर
मोती चौराहे पर सिपाही शनि यादव और विनोद मौर्या चिता मोबाइल ड्यूटी में मिले। फोटो खींचने का कारण पूछे और बताने के बाद चले गए। बरदहिया चौकी पर पीआरडी जवान राम सजीवन निगरानी पर डंडा के साथ मिले।जबकि चौकी पर कोई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। पूछने पर बताए कि सभी अपनी - अपनी जगह ड्यूटी पर गए है।
-- -- -
पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही हे। जरूरी स्थानों पर पुलिस पिकेट भी लगती है और पुलिस रात में गश्त भी करती है। समय- समय पर पुलिस पिकेट और गश्त की चेकिंग कराई जाती है। पिकेट और गश्त की चेकिंग कराई जाएगी। यदि पुलिस कर्मी नदारद मिले तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
रात 11:30 बजे
कोतवाली के कार्यालय में पुलिस कर्मी माैजूद दिखाई दिए, उसी दौरान बरदहिया बाजार से कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर कोतवाली लाए। लोग बताए कि युवक एक व्यक्ति के घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी करने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया। उसी दौरान कोतवाल अपने कमरे से निकल कर बाहर आए और लोगों की समस्या सुने और पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
रात 11:50 बजे
बरदहिया बाजार पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड फूलचंद और राम रक्षा मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान कुछ व्यापारी अपनी दुकान का शटर गिरा रहे थे। सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
रात 12:00 बजे
डीघाबाईपास पर कबीर मूर्ति के पास पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड हरिचरन और सत्य प्रकाश दिखाई दिए। दोनों सड़क पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पूछने पर बताए कि भोर तक उनकी ड्यूटी है।