फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Death took Ramhit to Sihapar on the pretext of sleep

Sant Kabir Nagar News: मौत नींद के बहाने से ले गई रामहित को सीहापार

Sat, 12 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Death took Ramhit to Sihapar on the pretext of sleep
महुली । क्षेत्र के कोदवट निवासी पूर्व नेवी अफसर रामहित यादव को मौत बहाने से खींचकर सीहापार हाल्ट ले गई। ट्रेन में वह बस्ती तक पहुंचे तो जगे हुए थे। परिवार के लोगों से बात हुई थी कि वह खलीलाबाद पहुंचने वाले हैं। वहां पहुंचते ही उन्हें नींद आ गई और वह वहां उतर नहीं सके। सीहापार हाल्ट के पास धीमी हुई ट्रेन से उतरने के प्रयास में वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

नेवी में चीफ पेटी अफसर के पद पर तैनात रहे रामहित यादव आठ साल पूर्व रिटायर हुए थे। इसके बाद वह सुभाष चंद्र के एसआर ग्रुप में मैनेजर का काम कर रहे थे। उनकी कुल तीन संतानें हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा 25 वर्षीय दीपक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी प्रीति अभी अध्ययनरत है। उनकी पत्नी शोभा देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन

गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव बताते हैं कि परिवार के लोगों से शुक्रवार की सुबह उनसे बात हुई थी। उन्होंने बताया कि अब उनकी ट्रेन बस्ती पहुंच गई है। खलीलाबाद आने वाला है। इसके बाद विधि का विधान देखिए कि उनको नींद आ गई। नींद तब खुली जब खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से गाड़ी चल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खलीलाबाद में उतर नहीं पाए हैं। अब गोरखपुर से वापस आएंगे, लेकिन जब सीहापार हाल्ट में उन्होंने ट्रेन की गति कम होते हुए देखा तो वह उतरने के प्रयास में ट्रेन की की चपेट में आ गए। कुआनो के तट पर हुआ अंतिम संस्कार : उनकी मृत्यु के बाद गांव के पास ही स्थित कुआनो नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर में किया गया। उनके पुत्र दीपक ने उनको मुखाग्नि दी तो लोगों की आखें भर आईं। वह अपने बेटे की धूमधाम से शादी करना चाहते थे, लेकिन आज वही बेटा उनको मुखाग्नि दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed