{"_id":"68a8c4454632596b4e0e2f2b","slug":"sanjay-of-sant-kabir-nagar-showed-the-sky-to-aman-of-khajni-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137353-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतकबीनगर के संजय ने खजनी के अमन को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतकबीनगर के संजय ने खजनी के अमन को दिखाया आसमान
Sat, 23 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बड़गो बसवारी गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दाव आजमाते पहलवान
धनघटा(संतकबीरनगर)। शुक्रवार को बड़गो बसवारी गांव बाबा बैजनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में कुल 65 जोड़ी पहलवान अपने अपने दाव का आजमाइश किए। प्रतियोगिता में एक दूसरे को आसमान दिखाने के लिए पहलवान जमकर पसीना बहाए।
दंगल में पहले छोटे-छोटे पहलवान अपने जोर का आजमाइश किए। उसके बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, वाराणसी, गोरखपुर आदि स्थानों से आए हुए पहलवान अपना दावा लगाकर एक दूसरे को चित करने का प्रयास किए। संतकबीरनगर के पहलवान संजय यादव ने अमन पहलवान खजनी गोरखपुर को आसमान दिखाया। महाराजगंज जिले के जितेंद्र और मऊ के रामकृष्ण के बीच मुकाबला बराबर का छुटा।
मेंहदावल के शिवेंद्र और सोनभद्र के पूर्वांचल केसरी धर्मेंद्र और चौहान का मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं कठौतिया के पवन और मऊ के पहलवान सुभाष के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती का रोमांचक मुकाबला गोरखपुर के अजहर और मऊ के पहलवान गोलू के बीच हुआ यह कुश्ती 10 मिनट तक चली जो आखिरकार बराबरी पर रही। कुश्ती में 65 जोड़ पहलवान गांव पेच आजमाएं जिसमें 15 जोड़ कुश्ती का मुकाबला निर्णायक रहा। जबकि 50 जोड़ कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चंद चौहान रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आयोजन सूरज राय, प्रिंस राय, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण दुबे, राजन राय, नितेश राय आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही और दर्शक बीच-बीच में पहलवानों का उत्साह वर्धन करते रहे।