{"_id":"688d01a531e9d9bfdc0a99d3","slug":"samples-were-taken-for-paneer-and-dosa-11-bottles-of-sauce-were-destroyed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136405-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पनीर और डोसा के लिए गए नमूने, 11 बोतल सॉस कराया गया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पनीर और डोसा के लिए गए नमूने, 11 बोतल सॉस कराया गया नष्ट
Fri, 01 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में सैम्पल लेती खाद्य विभाग की टीम
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में हाईवे स्थित एक रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान रेस्टोरेंट से पनीर और डोसा का नमूना लिया गया, जबकि 11 बोतल सोया साॅस नष्ट कराया गया। इसके साथ ही साफ-सफाई ठीक करने और अन्य व्यवस्था में सुधार के लिए नोटिस दी गई।
सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि इस समय खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हाईवे पर मीरगंज के पास एक रेस्टोरेंट पर जांच की गई। यहां पर पनीर के एक और डोसा का एक नमूना लिया गया। इसके साथ ही 11 बोतल सोया सॉस जो एक्सपायर था, उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
संग्रहित किए गए दोनों सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता के साथ पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।