फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads turned into potholes became trouble for the passers-by

गड्ढों में तब्दील सड़कें बनी राहगीरों के लिए मुसीबत

Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into potholes became trouble for the passers-by
गड्ढों में तब्दील सड़कें बनी राहगीरों के लिए मुसीबत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इसके कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कों के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इनकी मरम्मत पर नहीं है।
खलीलाबाद कस्बे की मेंहदावल बाईपास-आजाद चौक होते हुए मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से होकर धनघटा जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। इसके कारण आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गड्ढों के चलते सड़क पर वाहन फंस जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही इसकी मरम्मत कराई गई थी, जो अब बदहाल है। ऐसी ही स्थिति बखिरा से हरदी जाने वाले मार्ग की भी है। इस पर यात्रा करना जान जोखिम में डालने के समान है। बारिश होने पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके साथ ही मेंहदावल से खलीलाबाद जाने वाली प्रमुख सड़क पर भी यात्रा मुश्किल हो गई है। हालांकि इस सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी मिट्टी डालकर इसे ऊंचा किया जा रहा है। ऐसे में हल्की बारिश होने पर ही वाहन फंस जाते हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। खलीलाबाद के अंसार टोला निवासी अब्दुल्लाह, अनीस आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत न होने से काफी दिक्कत हो रही है। इसकी मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भी बाधक बनेंगी सड़कें
विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इस दौरान बूथों की व्यवस्था देखने के लिए अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही मतदान पार्टियां भी विभिन्न मार्गों से होकर बूथों पर जाएंगी, लेकिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं। ऐसे में यह बदहाल सड़कें मुसीबत बन सकती हैं। इसके बाद भी किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा सुरक्षित के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। इसकी तैयारी चल रही है, लेकिन सड़कों की दशा सुधारने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed