Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road collapse, supply pipe damage increases risk of accident

Sant Kabir Nagar News: सड़क टूटी, सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा बढ़ा

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Road collapse, supply pipe damage increases risk of accident
सियरकला गांव के पास टूटी सड़क एवं टूटा साइफन पाइप
लौहरैया। क्षेत्र के सियरकला और औराडाड़ गांव के बीच सड़क बदहाल हो गई है। सड़क टूटने के साथ-साथ जलापूर्ति की पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे पाइप और सड़क में बने गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग एमबीडी बांध तक जाने का प्रमुख रास्ता है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क टूटने और पाइप क्षतिग्रस्त होने से रास्ते पर पानी भर जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। विशेषकर रात होने पर राहगीरों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिराम पांडेय, मायाराम, राकेश और दीप नारायण ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही टूटे पाइप को बदला गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने तथा क्षतिग्रस्त पाइप को बदलवाने की मांग की है। ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed