{"_id":"67ddaac003bd075f840ade7b","slug":"resolution-taken-to-make-education-relevant-and-effective-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130160-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने के लिए लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने के लिए लिया संकल्प
Fri, 21 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांथा/मेंहदावल। मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत पीएम-श्री विद्यालय अठलोहियां में शुक्रवार को विद्यालय, समुदाय व अभिभावकों के बीच में मजबूती लाने, बच्चों के विकास में उनकी भी भूमिका उजागर करने, शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय को समुदाय के साथ जोड़कर शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने का शिक्षकों व अभिभावकों ने संकल्प लिया।
प्रधान रणवीर पांडेय व प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय और समुदाय की सहभागिता जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल करते हुए बच्चों के जीवन में संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय के संसाधनों और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाना है। विद्यालय और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।